- Hindi News
- बाला साहेब ठाकरे के जन्मोत्सव पर निकाला जुलूस
बाला साहेब ठाकरे के जन्मोत्सव पर निकाला जुलूस
पाली - शिवसेना के सुप्रीमो बाला साहब ठाकरे का जन्मोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शिवसेना की ओर से साइंस पार्क से जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर आमसभा का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रतीक निष्ठावान होकर कार्य करने की अपील की गई। शिव सेना के जिला प्रवक्ता आरके देसाई ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सुबह से ही शिव सेना के कार्यकर्ता केसरिया पताकाओं के साथ साइंस पार्क शामिल होना शुरू हो गए थे। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने वाहनों के साथ जुलूस निकाला। यह जुलूस मंथन टॉकीज, सुभाष सर्किल, गांधी मूर्ति, सूरजपोल, शिवाजी सर्किल होते हुए किसान केसरी गार्डन में समाप्त हुआ। यहां आम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिव सेना के राज्य प्रमुख कैलाश दवे, सिरोही जिला प्रमुख रमेश रावल, प्रदेश प्रवक्ता जनार्दन मिश्रा, पाली जिला प्रमुख तेजाराम देवासी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने जन्मोत्सव को प्रतिज्ञा दिवस के रूप में बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बाला साहेब के पथ पर चलने की अपील की।