पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसयूआई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

एनएसयूआई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. एनएसयूआई की ओर से कॉलेज प्राचार्य को निदेशक, कॉलेज शिक्षा निदेशालय के नाम ज्ञापन सौंपकर मार्कशीट उपलब्ध कराने की मांग की। बांगड़ कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्रसिंह कुंपावत ने बताया कि जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए 4 माह से भी अधिक समय हो गया। इसके बावजूद अभी तक विश्वविद्यालय द्वारा अधिकांश अंकतालिकाएं संबंंिधत महाविद्यालयों को नहीं भेजी गई है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष यशपालसिंह कुंपावत ने बताया कि छात्र-छात्राआें को छात्रवृत्ति फार्म भरने एवं उच्च अध्ययन के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जयनारायण व्यास विश्व विद्यालय द्वारा स्वयंपाठी ((स्नातक प्रथम वर्ष, स्नातकोत्तर, प्रिवियस व फाइनल वर्ष)) एवं नियमित ((स्नातकोत्तर प्रिवियस)) की अंकतालिकाएं अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीपसिंह कुंपावत, ऋषिपालसिंह कुंपावत, एनएसयूआई जिला महासचिव किरण कुमार मीणा, जिला सचिव मोहम्मद उस्मान, छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा, महासचिव विकास सोलंकी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।