- Hindi News
- पाली को मिलेगी मुंबई के लिए दो नई ट्रेनों की सौगात
पाली को मिलेगी मुंबई के लिए दो नई ट्रेनों की सौगात
पाली. इस माह में पाली को दो नई साप्ताहिक ट्रेनों की सौगात मिलेगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे जोधपुर डिवीजन के रेल्वे उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य नगेंद्र संचेती ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस ((वाया मारवाड़-जोधपुर)) और बांद्रा टर्मिनस-हिसार साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस ((वाया अहमदाबाद-जोधपुर-डेगाना)) शुरू की गई है। शेषक्चपेज १७
संचेती ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस ((वाया मारवाड़-जोधपुर)) ट्रेन संख्या 19063 31 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार को बांद्रा टर्मिनस से 14:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 13:15 पर जैसलमेर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19064 25 जनवरी 2014 से प्रत्येक शनिवार को जैसलमेर से 18:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 17:35 पर बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरिवली, वापी, वलसाड, सूरत,भरूच, वडोदरा, आणंद, नडियाद, अहमदाबाद, साबरमती, मेहसाणा, ऊंझा, पालनपुर, आबूरोड, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़, लूनी, जोधपुर, ओसियां, फलौदी, रामदेवरा और श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सैकंड व थर्ड एसी सहित सैकंड स्लीपर व सामान्य डिब्बे भी होंगे। इसी तरह बांद्रा टर्मिनस-हिसार साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस ((वाया अहमदाबाद-जोधपुर-डेगाना)) ट्रेन संख्या 22915, 27 जनवरी से प्रत्येक सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से 12:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:10 पर हिसार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन ((22916)) 28 जनवरी से प्रत्येक मंगलवार को हिसार से 15:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 17:10 पर बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरिवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, नडियाद, अहमदाबाद, साबरमती, मेहसाणा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, सिरोही रोड, फालना, रानी, पाली मारवाड़, लूनी, जोधपुर, मेड़ता जंक्शन, डेगाना, डिडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चुरु और सादलपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सैकंड व थर्ड एसी सहित सैकंड स्लीपर व सामान्य डिब्बे भी होंगे।