पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट परिसर में वकीलों को चैम्बर, पक्षकारों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी, आज शिलान्यास

कोर्ट परिसर में वकीलों को चैम्बर, पक्षकारों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी, आज शिलान्यास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पाली
जिला मुख्यालय स्थित सेशन कोर्ट में जल्द ही वकीलों को चैम्बर, पार्किंग और कैंटीन की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए शनिवार को शिलान्यास कार्यक्रम होगा। शिलान्यास होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए करीब 6 करोड़ का बजट भी पारित हो चुका है। जानकारी के अनुसार सेशन कोर्ट में बार काउंसिल एसोसिएशन के अंतर्गत प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं के लिए 52 चैम्बर बनाए जाएंगे। सनद प्रैक्टिस पूरी होने और चैम्बर बनने के बाद उन्हें इन चैम्बर की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं यहां अंडरग्राउंड पार्किंग के साथ कैंटीन की भी व्यवस्था होगी। इसके लिए 15 लाख का अतिरिक्त बजट पारित किया गया है। कैंटीन में चाय-नाश्ता से लेकर खाना-खाने की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। शेषक्चपेज १९
4800 स्कवायर फीट में बनेंगे चैम्बर और पार्किंग
पाली बार काउंसलिंग एसोसिएशन के सचिव योगेंद्र ओझा ने बताया कि पार्किंग और चैम्बर का निर्माण करीब 4800 ((240 गुणा 20)) स्कवायर फिट क्षेत्र में किया जाएगा। इसके लिए दो फ्लोर बनेंगे। अंडरग्राउंड में पार्किंग की सुविधा की जाएगी और दो फ्लोर पर 52 चैम्बर बनाए जाएंगे। इसके लिए करीब 634.38 करोड़ का बजट पारित हुआ है। इसके साथ ही कैंटीन की अलग व्यवस्था की जाएगी।



आज होगा शिलान्यास, नई कार्यकारिणी को दिलाई जाएगी शपथ

पार्किंग, चैम्बर और कैंटीन के निर्माण के लिए शनिवार को सुबह 11:30 बजे शिलान्यास किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जोधपुर सीजीआर अमिताभ राय, निरीक्षण न्यायाधिपति एमएन भंडारी और बार काउंसलिंग ऑफ राजस्थान के चेयरमैन मनोज कुमार गर्ग शिरकत करेंगे। पाली बार एसोसिएशन के सचिव योगेश ओझा ने बताया कि शिलान्यास के बाद अतिथि सम्मान समारोह के साथ पाली बार काउंसिल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई जाएगी।

पाली बार काउंसलिंग एसोसिएशन के अंतर्गत प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं को मिलेगी चैम्बर सुविधा, निर्माण पूरा होने व सनद प्रैक्टिस होने के बाद मिलेगा चैम्बर, अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए भी होगी व्यवस्था