- Hindi News
- जाडन आश्रम में जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आज
जाडन आश्रम में जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आज
पाली. ओम श्री विश्वदीप गुरुकुल स्वामी महेश्वरानंद आश्रम जाडऩ में शनिवार को स्वामी महेश्वरानंदपुरी महाराज के सान्निध्य में सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित होगा। जाडऩ आश्रम के महंत फूलपुरी ने बताया कि गुरुदेव माधवानंदपुरी महाराज के आशीष से शनिवार को जिले के नवनिर्वाचित विधायक गण, जनप्रतिनिधियों और समाज सेवकों के साथ कर्मठ कार्यकर्ताओं का बहुमान किया जाएगा। सम्मान समारोह सवेरे 10 बजे शुरू होगा। आश्रम के मनोज लखेरा ने बताया कि सम्मान समारोह में विधायक ज्ञानचंद पारख, पुष्पेंद्रसिंह राणावत, मदन राठौड़, सुरेंद्र गोयल, केसाराम चौधरी, संजना आगरी और पूर्व सांसद पुष्प जैन के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र बोहरा का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
क्चक्चक्च
साथ ही सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी संत के हाथों से सम्मानित किया जाएगा।