पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता दिवस पर युवाओं से वोट की अपील

मतदाता दिवस पर युवाओं से वोट की अपील

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पाली
बांगड़ कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मतदाता जागरूकता समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ$ सुशीला राठी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान डॉ$ चुनाराम सुथार ने मतदाता दिवस के बारे में छात्रों को जानकारी दी। छात्र नीतेश, सुखाराम, भीमसिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। इससे लोकतंत्र सशक्त होता है। छात्रसंघ अध्यक्ष रवींद्र सिंह कुंपावत ने कहा कि वोट का सही उपयोग कर राष्ट्र के निर्माण में युवा महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।
इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में पीपाराम ने प्रथम स्थान, अर्पिता ने द्वितीय स्थान तथा श्वेता दैय्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मतदान प्रक्रिया के संबंध में इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। इसमें 30 छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी प्रो$ अनुपम चतुर्वेदी, मतदाता जागरूकता समिति की नोडल अधिकारी सुशीला गौड़, डॉ$ विनिता कोका, डॉ$ प्रियंका, प्रो. जसवंत सिंह राठौड़ आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।




दिलाया मतदान का संकल्प

जिला निर्वाचन अधिकारी अम्बरीष कुमार ने शुक्रवार को कलेक्टर परिसर में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान के लिए शपथ दिलवाई। कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखते हुए प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार राजकीय विधि महाविद्यालय में मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। छात्रसंघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने बताया कि प्राचार्य मधुसूदन राजपुरोहित, व्याख्याता डॉ$ सुरेन्द्र सिंह एवं डॉ$ तपन पुरोहित ने विद्यार्थियों को मताधिकार का महत्व समझाते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया। इसमें विधि विद्यार्थियों को मताधिकार का उपयोग करने के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर छात्रसंघ महासचिव नरेन्द्र कुमावत, सचिव जसवंत राठौड़, विकास बंजारा, देवेन्द्र सारण, मनोहर, श्रवण पटेल, मुकेश आर्य इत्यादि सहित कई लोग उपस्थित थे।