- Hindi News
- एसपी ने समझाई पुलिस की प्राथमिकताएं, बताए क्राइम कंट्रोल के तरीके
एसपी ने समझाई पुलिस की प्राथमिकताएं, बताए क्राइम कंट्रोल के तरीके
पाली - एसपी जयनारायण शेर ने शुक्रवार को जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर उनको पुलिस की प्राथमिकताओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जनता में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि संवेदनशील प्रशासन तथा क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस को हर वक्त सजग रहना होगा। अपने कक्ष में जिले के दोनों एएसपी तथा डीएसपी की बैठक में एसपी ने अधिकारियों को अपने अधीनस्थ स्टाफ की गतिविधियों पर पूर्ण नजर रखने तथा अच्छे कार्य के लिए उनको लगातार प्रोत्साहित करने के लिए भी कहा। जिले में हो रहे अपराध अंकुश लगाने के लिए एसपी ने हाल ही में घटित अपराधों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी चोरी, नकबजनी, लूट व अन्य अभियुक्तों पर सख्ती से कार्रवाई कर चोरी के माल की बरामदगी के भी निर्देश दिए। एसपी ने महिला सुरक्षा को देखते हुए महिला विद्यालय, कॉलेज, बाजार, धार्मिक स्थल आदि पर महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ पर रोक लगाने के लिए छेड़छाड़ करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को चेताया है। बैठक में जिले के हार्डकोर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।