पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चलते टै्रक्टर का पहिया निकलकर सड़क पर चला, बाइक सवार घायल

चलते टै्रक्टर का पहिया निकलकर सड़क पर चला, बाइक सवार घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली - शहर के एक औद्योगिक प्रतिष्ठान के ट्रैक्टर का पहिया स्टेशन रोड-मंथन सिनेमा के समीप अचानक निकल गया, जिससे पास से गुजर रहा एक बाइक सवार घायल हो गया।
घटना को लेकर सड़क पर यातायात बाधित हो गया, जिसे यातायात पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया। जानकारी के अनुसार औद्योगिक प्रतिष्ठान बी.बी शाह टैक्सटाइल का एक ट्रैक्टर मंथन सिनेमा सड़क मार्ग से जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर का पहिया निकल जाने से इस मार्ग से गुजर रहे बाइक सवार बालूराम पुत्र सत्ताराम प्रजापत से टकरा गया, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान यातायात जाम होने से एक अन्य बाइक सवार भड़क गया तथा वहां मौजूद एक बस चालक से झगड़े पर उतारू हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर यातायात व औद्योगिक क्षेत्र के पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर दोनों से समझाइश की।