- Hindi News
- दिनभर चलती रही सर्द हवाएं, पारा 5.3 डिग्री पर
दिनभर चलती रही सर्द हवाएं, पारा 5.3 डिग्री पर
पाली. सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को न्यूनतम पारा 5.3 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम पारा 0.6 बढ़कर 24.6 डिग्री पर पहुंच गया। इधर, शुक्रवार सुबह शहर घने कोहरे में लिपटा रहा। स्थिति यह थी कि कोहरे के कारण सामने कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। दिन चढऩे के साथ कोहरा फंटा रहा। वहीं दिन को धूप भी खिली रही, लेकिन सर्द हवाएं चलती रही।