पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में बच्चे सीख रहे कई करतब

शिविर में बच्चे सीख रहे कई करतब

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्च पाली
आर्य वीर दल द्वारा चलाए जा रहे शीत कालीन प्रशिक्षण शिविर में बच्चें आत्म रक्षा के कई गुर सीख रहे हैं। शिविर में छठे दिन बच्चों को मल्लखंभ, कराटे व जुड़ो का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिलीप परिहार ने शिविर का निरीक्षण किया। परिहार ने बच्चें द्वारा किए जा रहे हैरतंगेज करतब को सराहा। शिविर प्रशिक्षक पंकज आर्य ने बताया कि इस शिविर में बच्चों को लाठी, भाला, तलवार, छुरिया चलाना सहित कई प्रकार के आत्म रक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। इस शिविर में जिम्मास्टिक के राष्ट्रीय प्रशिक्षक अशोक आर्य द्वारा बच्चों को जिमनास्टिक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही बच्चों को शीर्षासन, पद्मासन, एकपादस्कंध आसन सहित कई प्रकार के योग को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।