पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पाली
जैतारण थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। इनमें एक की मौत बस की चपेट में आने से हुई तो दूसरे की बाइक पर जाते वक्त ट्रैक्टर ट्राली से टकरा जाने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार कुशालपुरा निवासी नरसिंग नाई गुरुवार रात को अपनी मोपेड लेकर गांव की तरफ आ रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे बस आर.जे 21 पीए 0467 के चालक ने मोपेड को चपेट में ले लिया,जिससे नरसिंग की नीचे गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी चालक को पकड़ लिया है। इसी प्रकार जैतारण निवासी सुरेश पुत्र भीकाराम खटीक अपने साथी जितेंद्र के साथ बाइक पर जा रहा था। सुरेश की तरफ से बाइक को तेज गति से चलाने से बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई,जिससे पीछे बैठे जितेंद्र की मौत हो गई। इस मामले में घनश्याम पुत्र सत्तुराम खटीक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।