पेज 17 के शेष
कोर्ट परिसर में...
4800 स्कवायर फीट में बनेंगे चैम्बर और पार्किंग : पाली बार काउंसलिंग एसोसिएशन के सचिव योगेंद्र ओझा ने बताया कि पार्किंग और चैम्बर का निर्माण करीब 4800 ((240 गुणा 20)) स्कवायर फिट क्षेत्र में किया जाएगा। इसके लिए दो फ्लोर बनेंगे। अंडरग्राउंड में पार्किंग की सुविधा की जाएगी और दो फ्लोर पर 52 चैम्बर बनाए जाएंगे। इसके लिए करीब 634.38 करोड़ का बजट पारित हुआ है। इसके साथ ही कैंटीन की अलग व्यवस्था की जाएगी।
फोरलेन हाईवे पर...
हाईवे के दूसरी ओर जमीन पर जाने के लिए लेनी होगी स्वीकृति : नेशनल हाईवे के किनारे बसे लोगों को एक ओर से दूसरे स्वयं की संपत्ति पर भी जाने के लिए एनएचएआई से स्वीकृति लेनी होगी। जानकारी के अनुसार निजी संपति में जाने के लिए राजमार्ग में से कोई व्यक्ति स्वेच्छा से रास्ता नहीं बना सकता है। इसके लिए उसे प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर एग्रीमेंट करना होगा। इस दायरे में निजी और सरकारी दोनों ही संस्थाएं शामिल की गई है। उदाहरण के लिए राजमार्ग के किनारे बने हुए राजकीय विद्यालय को भी फोरलेन से प्रवेश के लिए स्वीकृति लेनी होगी।
15 जून तक बनकर तैयार हो जाएगा फोरलेन हाइवे : दिसंबर 2011 में शुरू हुए फोरलेन हाइवे का कार्य जून 15 तक पुरा होने की संभावना है। एनएचएआई के अनुसार हाईवे पर व्यवसायिक संचालन 15 जून के आसपास शुरू हो सकता है। 30 माह की समयावधि में तैयार होने वाले हाइवे पर लगभग 26 तो अंडरपास बनाए जाएंगे। इसके अलावा 2 रेलवे ब्रिज और 6 ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। इसमें एक करीबन 300 मीटर लंबी टनल भी सिरोही जिले में बनाई जा रही है। 244 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे पर 26 में से 23 अंडर पास जिले में बन रहे हैं। इतना ही नहीं, छह में से पांच फ्लाई ओवर और दोनों रेलवे ओवरब्रिज भी पाली जिले की सीमा में ही बन रहे हैं।
नई तकनीक से कम होगी दुर्घटना में जनहानि : ॥राजस्थान में पहली बार आधुनिक तकनीक युक्त बैरियर का उपयोग किया जा रहा है। इस तकनीक से सड़क हादसों में जनहानि के ग्राफ को कम किया जा सकता है। हाल ही में ऐसे ही दुर्घटना का लाइव देखा गया था। इसमें ट्रक चालक टकराने के बाद बैरियर तो टूट गया, लेकिन चालक ने कुछ देर बाद ट्रक संभाला और रवाना हो गया।
-अशोक पारीक, टेक्निकल मैनेजर, एनएचएआई