- Hindi News
- दादी के जयकारे के साथ शहर में निकली शोभायात्रा
दादी के जयकारे के साथ शहर में निकली शोभायात्रा
भास्कर न्यूज. पाली
ढाढर दादी के 146 वें अखिल भारतीय बसंत उत्सव के अंतर्गत शनिवार को शहर के मुख्य मार्गों से अग्रवाल समाज के लोगों ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। इसमें काफी संख्या में समाज बंधुओं ने अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ लोगों ने अगुवाई करते हुए शोभायात्रा को निर्देशित किया।
इस शोभायात्रा में समाज की महिलाओं ने केसरिया साड़ी पहनकर कलश धारण किया व पुरुषों ने सफेद कपड़े पहनकर केसरिया पताका के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा सुबह 9 बजे गोपीनाथ जी के मंदिर से रवाना होर पूरे शहर में घूमते हुए अग्रसेन वाटिका पहुंची। शोभायात्रा में शामिल दादी का मंगल कलश, घोड़ों, बच्चों की मनमोहक झांकियां, दादी का रथ, ढोल-नगाड़े व कच्ची घोडी ने शहर के लोगों को आकर्षित किया। समाज द्वारा निकाली गई इस शोभायात्रा का शहर के हर स्थान पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। पूरे शहर में भ्रमण करते हुए समाज बंधुओं जत्था चादर वाला बालाजी स्थित अग्रसेन वाटिका पहुंचा। शोभायात्रा में आगे-आगे कच्ची घोड़ी के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को हैरत में डाल दिया। साथ ही इस दौरान घोड़ें ने हर चौराहे पर दो पैरों पर खड़े होकर शहरवासियों को सलामी दी। वाटिका पहुंचने के बाद कोलकाता के भजन कलाकार सौरभ मधुकर ने अपने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अगले क्रम में रविवार को दादी का यशोगान आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर समाज के सभी लोगों अग्रसेन वाटिका में व्यवस्था बनाने में लगे हैं।
पहुंचा। शोभायात्रा में आगे-आगे कच्ची घोड़ी के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को हैरत में डाल दिया। साथ ही इस दौरान घोड़ें ने हर चौराहे पर दो पैरों पर खड़े होकर शहरवासियों को सलामी दी। वाटिका पहुंचने के बाद कोलकाता के भजन कलाकार सौरभ मधुकर ने अपने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अगले क्रम में रविवार को दादी का यशोगान आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर समाज के सभी लोगों अग्रसेन वाटिका में व्यवस्था बनाने में लगे हैं।
लायंस क्लब ने किया स्वागत
लायंस क्लब की ओर से श्री ढाढण दादी परिवार के 14 वें अखिल भारतीय बसंत महोत्सव के मंगल कलश शोभायात्रा का स्वागत किया गया। क्लब अध्यक्ष राकेश मेहता ने बताया कि लायंस क्लब के निदेशक एवं पूर्व लायन अध्यक्ष नरेन्द्र गर्ग द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। इसमें लायन हुकमीचंद मेहता, लायन केवलचंद कवाड़, सचिव नवनीत लढ्ढ़ा एवं सभी लायंस क्लब सदस्यों का सहयोग रहा।