पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता दिवस पर मतदाताओं को दिलाई मतदान प्रतिशत बढ़ाने की शपथ

मतदाता दिवस पर मतदाताओं को दिलाई मतदान प्रतिशत बढ़ाने की शपथ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. पाली
चतुर्थ राष्ट्रीय मतदाता दिवस शनिवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। बांगड़ कॉलेज में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार नवल ने मतदाताओं को निर्वाचन प्रणाली में अपना दायित्व निर्वहन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए सभी मतदाताओं को निर्वाचन में समझदारी पूर्ण तरीके से सक्रिय साझेदार बने रहने का आह्वान किया। समारोह में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत का संदेश जागरूक मतदाताओं को पढ़कर सुनाया। समारोह में पूर्व निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विश्वमोहन शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि निर्वाचन आयोग ने अपने गठन से ही देश में लोकतंत्र को मजबूती प्रदान की है। इसके कारण आज भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की पदवी से नवाजा जाता है। स्वीप कार्यक्रम के नोडल प्रभारी विनोद कुमार शर्मा ने युवा मतदाताओं को प्रत्येक निर्वाचन में स्वयं मतदान करने एवं अन्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। समारोह के अंत में पाली विधान सभा क्षेत्र में गत विधानसभा चुनाव के दौरान श्रेष्ठ कार्य करने वाले 19 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।



सरकारी स्कूलों में भी हुई प्रतियोगिताएं

मतदान दिवस के अवसर पर बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय और स्वतंत्रता सेनानी भंवरलाल बिनावरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बांगड़ कॉलेज संस्था प्रधान एनके राजा ने बताया कि लोकतंत्र में मतदान के महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में प्रथम शाश्वत त्रिपाठी, नरेश द्वितीय और तृतीय स्थान पर मोहित सिंह रहें। कार्यक्रम का संचालन सरोज अग्रवाल, दिलदार खां और प्रकाश ओझा का सहयोग रहा। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय में घीसालाल और नारायण लाल ने वार्ड के लोगों को एकत्रित कर मतदान के लिए जागरूक किया।



प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को महावीर बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता संबंधी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा राजकीय बांगड़ उमावि में ‘चुनाव प्रक्रिया में सभी वर्गों की भागीदारी कैसे सुनिश्चित की जाए’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभा प्रथम

भंसाली राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताआं का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ$ सी$के$ शर्मा ने महाविद्यालय परिवार के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा छात्राओं को मताधिकार के प्रयोग के लिए शपथ दिलाई। समारोह में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें युवा विकास केंद्र के द्वारा विजेता 50 छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधिक समिति एवं एनएसएस द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें प्रतिभा राठौड़ ने प्रथम, नीता दायमा ने द्वितीय तथा मोनिका राजपुरोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व महाविद्यालय में ‘सरकारी योजनाओं द्वारा प्रदत्त लाभ व सुविधाएं मतदान करने वाले नागरिकों को ही मिलनी चाहिए’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रो$ हरनाथ सिंह, डॉ$ अनुराधा श्रीवास्तव, प्रो$ मांगीलाल जैन, प्रो$ डायालाल सांखला, महेन्द्र कुमार एवं प्रो$ विनिता मीणा ने इन प्रतियोगिताएं के आयोजन में सहयोग प्रदान किया एवं निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।