पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से हुई शिव पार्वती की मूर्ति स्थापना

धूमधाम से हुई शिव-पार्वती की मूर्ति स्थापना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. पाली
सोसायटी नगर स्थित शीतला माता मंदिर में शनिवार को धूमधाम से शिव-पार्वती मूर्ति स्थापना की गई। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलशयात्रा निकाली। इसमें सोसायटी नगर के काफी लोगों ने भाग लिया। मूर्ति स्थापना के लिए निकली शोभायात्रा औद्योगिक थाने से रवाना होकर शीतला माता मंदिर में पहुंची। जहां धूमधाम से शिव-पार्वती की मूर्ति की स्थापना की गई।
इस दौरान यज्ञ का भी आयोजन किया गया। इसी क्रम में मंदिर में शाम को भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें भजन कलाकार भगवती प्रसाद व महेंद्रसिंह एंड पार्टी भजनों की प्रस्तुतियों ने मंदिर पांडाल में भक्ति माहौल बना दिया। इस दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता व प्रतिष्ठित लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मंदिर में भजन कीर्तन कार्यक्रम के लिए महिला मंडल की पदाधिकारी शोभा अग्रवाल, गीता लोहार, कमला चौधरी, किरण बायसा, टिपू बाई, शांति देवी सहित कई महिलाओं बढ़-चढ़कर
भाग लिया।