पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कौशल विकास पर हुआ विचार मंथन

कौशल विकास पर हुआ विचार मंथन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. पाली
बांगड़ कॉलेज के युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को कौशल विकास विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता पेसिफिक यूनिवर्सिटी उदयपुर के मनोविज्ञान प्रोफेसर अर्चना सिंह ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास की जानकारी दी। सिंह ने स्टूडेंट को अपने जीवन का लक्ष्य तय कर उसके प्रति सकारात्मक रूप से गहन परिश्रम की आवश्यकता बताई। उन्होंने वर्तमान समय में व्यक्तित्व विकास को जीवन का महत्वपूर्ण भाग बताया।
ंिसंह ने लक्ष्य के उच्च शिखर पर पहुंचने से पहले अपने जीवन में सकारात्मक सोच एवं आत्मबल को जरूरी बताया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुशीला राठी ने स्टूडेंट को समय की मांग के अनुसार अपनी योग्यता प्रदर्शित कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही। इस दौरान प्रो$ नितिनराज ने उद्देश्य एवं लक्ष्य के संदर्भ में विद्यार्थियों को नवीन एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी। युवा विकास केंद्र के समन्वयक डॉ. डीआर जॉनसन ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे एवं सफलता के लिये सतत प्रयास करने का आह्वान किया।