अमरतिया धाम मेला 1 को
पाली. मेघवाल समाज के आस्था केंद्र अमरतिया धाम का मेला 1 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस मेले में पाली, जालोर, सिरोही, बाड़मेर व जोधपुर के भक्त भाग लेंगे। अमरतिया धाम मंदिर के शिवलाल सोलंकी ने बताया कि यह मेला हर वर्ष माघ सुदी एकम को भरता है। इस दौरान राजस्थान के सभी जानेमाने भजन कलाकार इस मेले में अपनी प्रस्तुति देंगे। सोलंकी ने बताया कि मेले को लेकर मंदिर मंडल के कार्यकर्ता तैयारियों में लगे हुए है।