37वें दिन भी धरना रहा जारी
पाली. सफाई कर्मी भर्ती प्रक्रिया का विरोध कर रहे राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस ((इंटक)) संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन शनिवार को 37 वें दिन भी जारी रहा। समिति के संयोजक जगाराम गुजराती ने बताया कि परिषद की ओर से की गई भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह से धांधली हुई है। गुजराती ने बताया कि जब तक भर्ती प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से निष्पक्ष जांच नहीं की जाती तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।