पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलदायकर्मी व परिजनों से मारपीट

जलदायकर्मी व परिजनों से मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मारवाड़ जंक्शन ((पाली))
सिरियारी गांव में सोमवार सुबह पाइप लाइन का वाल्व खोल रहे हेल्पर के साथ आठ-दस लोगों ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए उसके परिजनों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घायल जलदायकर्मी को मारवाड़ जंक्शन में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद जलदाय कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया। कर्मचारी संघ की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
पुलिस के अनुसार सिरियारी निवासी गणपतलाल जोशी ((50)) पुत्र मिश्रीलाल गांव में जलदाय विभाग में सहायक ((हेल्पर)) के पद पर कार्यरत है। सोमवार सुबह सात बजे वह पानी की सप्लाई शुरू करने के लिए पंप हाऊस गया। इस दौरान स्कॉर्पियो लेकर सिरियारी के बेरा हनुमान सागर निवासी रघुनाथसिंह पुत्र सुमेरपुर राजपूत अपने आठ-दस साथियों के साथ वहां पहुंचा।
आरोपियों ने पंप हाऊस में मौजूद हेल्पर गणपतलाल पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर उसकी पत्नी
गैनी देवी, पुत्र जयप्रकाश, नरेश तथा माता
पानी देवी बीच बचाव करने पहुंचे तो
आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस घटना में उसके पुत्र जयप्रकाश भी घायल
हो गया। इसके बाद आरोपी पंप हाऊस पर
ताला लगा कर मौके से फरार हो गया।
सिरियारी में प्राथमिक उपचार के बाद जलदाय विभाग के हेल्पर को मारवाड़ जंक्शन में भर्ती कराया गया।



कर्मचारियों ने जलापूर्ति बंद करने की चेतावनी दी

॥विभाग के कर्मचारी के साथ बेवजह मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया, जबकि उसके परिवार के लोग चोटिल हुए हैं। विभाग के हेल्पर के साथ मारपीट की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होने पर विभाग के कर्मचारियों ने आंदोलन करने व पेयजल सप्लाई बाधित करने की चेतावनी दी है। जलदाय विभाग कर्मचारी संघ में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है।

-एलएन टंडन,

एक्सईएन, जलदाय विभाग