पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुख ने जलग्रहण क्षेत्रों का किया निरीक्षण

जिला प्रमुख ने जलग्रहण क्षेत्रों का किया निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली - जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर ने पंचायत समिति रोहट में आईडब्ल्यूएमपी परियोजना अंतर्गत स्वीकृत कुलथाना व खारड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलग्रहण क्षेत्र में करवाए गए कार्यों, टांका निर्माण, पशु खेली निर्माण, चारदीवारी निर्माण व स्थापित सोलर लाइट के कार्यों की गुणवत्ता की जांच की। इसके पश्चात जिला प्रमुख ने खारड़ा आईडब्ल्यूएमपी प्रोजेक्ट एवं सिलाई प्रशिक्षण शिविर व राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर मिड डे मील की जानकारी ली। इस दौरान एईएन नरेंद्र शर्मा, कुलथाना जलग्रहण कमेटी के अध्यक्ष रतनाराम पटेल व सचिव दशरथसिंह मौजूद थे।