- Hindi News
- पुलिस क्वार्टर की मरम्मत का बजट बढ़ाने की मांग उठी
पुलिस क्वार्टर की मरम्मत का बजट बढ़ाने की मांग उठी
भास्कर न्यूज - पाली
एसपी जयनारायण शेर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय पुलिस स्टाफ काउंसिल की बैठक रखी गई। बैठक में पुलिस लाइन में मरम्मत योग्य करीब सवा सौ क्वार्टर की मरम्मत की राशि का बजट बढ़ाने की मांग उठी। वर्तमान में राज्य सरकार ने इसके लिए 20 लाख
रुपए का बजट आवंटित किया है, जिसे बढ़ाने
का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में पुलिसकर्मियों की अन्य समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई।
बैठक में स्टाफ काउंसिल ने यह भी मांग उठाई की वर्तमान में सरकारी स्तर पर वर्दी में शामिल अन्य सामग्री की सुविधा महज एएसआई से इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को ही मुहैया कराई जा रही है। इस सुविधा को कांस्टेबल तथा हैडकांस्टेबल को भी उपलब्ध कराई जाए। बैठक में पुलिस लाइन में साफ-सफाई व पुलिसकर्मियों की अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एएसपी पीडी धानिया, अपराध सहायक बुधाराम विश्नोई, बाली थाना प्रभारी रतनलाल पालेचा, सोजतरोड एसएचओ प्रदीप शर्मा, रास एसएचओ ईश्वर पारीक, सादड़ी एसएचओ जसवंतसिंह राजपुरोहित के साथ काउंसिल के सभी 30 सदस्य मौजूद थे।