पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर ज्ञापन दिया

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर ज्ञापन दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पाली
धर्मधारी गांव के लोगों ने सोमवार को कलेक्टर से मिलकर जवडिय़ा-बल्देव की ढाणी सरहद में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर कुछ लोगों द्वारा भूखंड काटकर बेचने के आरोप में ज्ञापन दिया है। कलेक्टर ने तहसीलदार को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
धर्मधारी निवासी सुरेशसिंह राजपुरोहित पुत्र मूलसिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की ओर से कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया गया है कि जवडिय़ा-बल्देव की ढाणी सरहद में सरकारी पड़त जमीन है। जोधपुर बाइपास के पास इस जमीन पर सरकारी पड़त जमीन को फायदा उठाकर पास की जमीन खरीद कर कथित रूप से सांठगांठ कर नामांतरण करा रहे हैं। ज्ञापन में आरोप है कि कुछ लोग इसी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर भूखंड काट कर बेच रहे हैं। मुख्य मार्ग और सरकारी इस जमीन पर भूखंड काट कर कुछ लोग दक्षिण भारत में रहने वाले अप्रवासी लोगों को बेच रहे हैं। ज्ञापन में इस पूरे मामले की जांच करा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है।



- कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश