- Hindi News
- श्रीसंघ सभा ने अल्पसंख्यक का दर्जा देने पर जताई खुशी
श्रीसंघ सभा ने अल्पसंख्यक का दर्जा देने पर जताई खुशी
पाली. श्री संघ सभा कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को बागर मोहल्ला कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें जैन समाज को केंद्र कैबिनेट ने अल्पसंख्यक का दर्जा देने की घोषणा करने पर खुशी जाहिर की। सभा के सचिव गौतम मेहता ने बताया कि सांसद प्रदीप जैन एवं राहुल गांधी के प्रयासों से यह संभव हो पाया है। इसके बाद से जैन धर्म की सुरक्षा, शिक्षा क्षेत्र में सुविधा, प्राचीन संस्कृति एवं पुरातत्व धर्म स्थलों का संरक्षण, विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाएं एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रम प्रशिक्षण के लिए अनुदान व अन्य गतिविधियों में जैन समाज को प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर धनराज कांठेड, गणेशमल तलेसरा, गौतम चंद मेहता, उगमराज चौपड़ा, रमेश वरडिया, हुक्मीचंद संचेती, सज्जनराज धारोलिया, शांतिलाल ललवाणी, पारसमल धारीवाल, तेजराज तातेड़, अगरचंद मेहता, रमेश पारख सहित कई लोग मौजूद थे।