निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 30 को
पाली. पाली सेवा मंडल व जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। सेवा मंडल के सचिव विजयराज बंब ने बताया कि शिविर स्वर्गीय मोहित कुमार की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में नेत्र संबंधी बीमारियों का इलाज कर दवाई का वितरण किया जाएगा। चयनित मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी किया जाएगा। महेंद्र कुमार, शकुंतला सहित सेवा मंडल के कार्यकर्ता जनसंपर्क में लगे हैं।
वंचितों का धरना जारी
पाली. सफाई कर्मी भर्ती प्रक्रिया का विरोध कर रहे राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस ((इंटक)) संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन सोमवार को 39 वें दिन भी जारी रहा। समिति के संयोजक जगाराम गुजराती ने बताया कि परिषद की ओर से की गई भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह से धांधली हुई है।