पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस प्रतिनिधि सम्मेलन कल से जयपुर में

कांग्रेस प्रतिनिधि सम्मेलन कल से जयपुर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पाली
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों चलते कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय हो चुके हैं। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पंचायतराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मेलन 29 से 30 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता जीवराज चौहान ने बताया कि सम्मेलन जयपुर स्थित बन्नी पार्क में आयोजित होगा। इस दौरान 29 जनवरी को जिला प्रमुख, प्रधान व जिला परिषद सदस्यों की बैठक होगी। 30 जनवरी को महापौर, नगर परिषदों के सभापति, नगरपालिकाओं के अध्यक्ष व पार्षदों का सम्मेलन होगा। चौहान ने बताया कि सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट व राजस्थान प्रभारी महासचिव गुरुदास कामत कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिले से जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द करेंगे।