पांच दिन तक होगी बिजली की कटौती
पाली. विद्युत लाइनों के रख रखाव व उपकरणों की मरम्मत के लिए रीको औद्योगिक क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में पांच दिनों तक छह घंटों के लिए बिजली की कटौती की जाएगी। डिस्कॉम अधिकारियों के अनुसार रीको औद्योगिक क्षेत्र के चतुर्थ चरण, रीको सैकंड फेस, भालेलाव और बागडिया सहित 33 केवी सब स्टेशनों से जुड़े क्षेत्र में 27 से 31 जनवरी तक सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
- - -