पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय समारोह में भी ऐसी चूक ! बिना हेलमेट बाइक पर खतरनाक स्टंट

जिला स्तरीय समारोह में भी ऐसी चूक ! बिना हेलमेट बाइक पर खतरनाक स्टंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली - राष्ट्रीय पर्व के जश्न में गांव-ढाणियों से छोटी-मोटी चूक के समाचार अक्सर आते रहते हैं लेकिन जिला स्तरीय समारोह में हुई कोई भी गलती नागरिकों की निगाह से बच नहीं पाती। रविवार को बांगड़ स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम कार्यक्रम में भी ऐसा ही हुआ। हर साल की तरह इस साल भी आर्यवीर दल के सदस्य हैरतअंगेज स्टंट दिखा रहे थे। कार्यक्रम के दौरान बाइक पर युवकों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर अपने करतब से वहां मौजूद अधिकारियों से लेकर आम दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। लेकिन युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे। कार्यक्रम के बाद वहां मौजूद लोगों में इसकी चर्चा रही कि जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की नजर से यह चूक कैसे हुई। बिना हेलमेट बाइक ही नहीं चला सकते। यहां तो स्टंट दिखा रहे थे।
- - -