- Hindi News
- सामूहिक विवाह की तैयारियों को लेकर चर्चा
सामूहिक विवाह की तैयारियों को लेकर चर्चा
पाली. सरगरा समाज विकास समिति की बैठक सोमवार अंबेडकर भवन में आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष जेठाराम सोलंकी ने बताया कि बैठक में 8 फरवरी को होने वाले द्वितीय सामूहिक विवाह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि यह सामूहिक विवाह बांगड़ धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए बैठक में 21 जोड़ो के सामूहिक लग्न सरगरा समाज 52 पट्टी के अध्यक्ष ढगलाराम की उपस्थिति में लिखे गए। इस अवसर पर समिति के सचिव भगवाना राम गेहलोत, कोषाध्यक्ष पूनाराम सोलंकी, हजारी मल राठौड़ सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।
- - -