पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटे तो ऑटो चालकों ने लगा दिया जाम

ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटे तो ऑटो चालकों ने लगा दिया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पाली
मस्तान बाबा क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के विरोध में ऑटो चालकों में रोष गहरा गया और उन्होंने रास्ता रोककर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की फ्लाइंग के साथ कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और रास्ता खुलवाया। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार मस्तान बाबा पर ऑटो चालक टैक्सी में पांच सवारियां बैठाकर ले जाया जा रहा था। इस पर वहां गुमटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के मूलसिंह भाटी ने ऑटो चालक को रोककर नियम विरुद्ध सवारियां बैठाने पर चालान बनाने की कार्रवाई करने लगे तो चालक ने इसका विरोध किया। इस बीच वहां अन्य ऑटो चालक भी एकत्रित हो गए और चालान बनाने की कार्रवाई का विरोध करने लगे। इसके चलते सभी चालकों ने अपने ऑटो रास्ते में खड़ेकर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में जाम लगने से इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस बीच फ्लाइंग और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और वहां से ऑटो चालकों को हटाकर जाम खुलवाया। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि ऑटो चालक ने अपनी टैक्सी में पांच सवारी बैठा रखी थी। इनमें से एक सवारी आगे बैठी थी। इसके चलते ओवर क्राउडिंग की कार्रवाई की। हालांकि चालक का कहना था कि उसकी टैक्सी में तीन-चार सवारी ही थी। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोतवाली थाने में रास्ता जाम करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया है।