पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुमुक्षु सोनू एक फरवरी को ग्रहण करेंगी वैराग्य

मुमुक्षु सोनू एक फरवरी को ग्रहण करेंगी वैराग्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पाली
पाली की बेटी मुमुक्षु सोनू लुंकड़ कुछ दिन बाद ही साधु संतों के सानिध्य में वैराग्य पथ पर चल पड़ेंगी। दो साल पूर्व साधु संतों के प्रवचन से प्रेरित होकर मुमुक्षु सोनू ने भी संयम पथ अपनाने का निर्णय कर लिया था। परिजन भी पहले तो मुमुक्षु सोनू के इस निर्णय से नाखुश हुए, पर अंतत: उन्होंने भी मुमुक्षु सोनू की खुशी में अपनी खुशी मानते हुए उसे संयम पथ अपनाने की स्वीकृति दे दी। अब 1 फरवरी को मुमुक्षु सोनू सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर साध्वी जीवन अपना लेंगी।
पाट बिठाई की रस्म से शुरू हुआ दीक्षा महोत्सव
मुमुक्षु सोनू की दीक्षा के तहत शुरू हुए महोत्सव के धार्मिक आयोजन का आगाज मंगलवार को पाट बिठाई की रस्म से हुआ। इस अवसर पर मुमुक्षु के झुरों के बास स्थित निवास स्थान पर मंत्रोच्चार और मंगल गीतों से महिलाओं ने मुमुक्षु का अभिनंदन किया। इसके बाद मुमुक्षु को बैंडबाजों के साथ साध्वी डॉ. ज्ञान प्रभा के समक्ष आचार्य रघुनाथ स्मृति भवन में लेकर आए, यहां मुमुक्षु के दीक्षा के कार्यक्रम होंगे। इस दौरान परिवार के सदस्यों सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।