पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसयूआई भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाएगी अभियान

एनएसयूआई भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाएगी अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पाली
एनएसयूआई ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ चार दिवसीय छात्र प्रतिरोध अभियान की शुरुआत की। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष यशपालसिंह कुंपावत ने बताया कि इस अभियान के तहत मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस दौरान बांगड़ कॉलेज सहित कई कॉलेज में स्टूडेंट ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने हस्ताक्षर किए। कुंपावत ने बताया कि बुधवार को भी हस्ताक्षर अभियान जारी रहेगा। इस अभियान के अगले चरण लोकसभा में लंबित 4 व राज्यसभा मे लंबित 2 महत्वपूर्ण विधेयक पारित करवाने के लिए सांसद को मांग पत्र सौंपेंगे।
इस अभियानों को सफल बनाने
के लिए एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह कुंपावत, कुलदीपसिंह कुंपावत, ऋषिपालसिंह कुंपावत, एनएसयूआई महासचिव किरण कुमार मीणा, कमलेश डांगी, मोहम्मद उस्मान सहित
कई एनएसयूआई कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।