- Hindi News
- लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की मंडल स्तरीय बैठक कल से
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की मंडल स्तरीय बैठक कल से
पाली. आगामी लोकसभा चुनाव में मिशन-25 को विजय अभियान बनाकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर पार्टी हित में कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र बोहरा ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को जिले के सभी मंडलों की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में भाजपा घर-घर चलो अभियान, एक नोट-कमल को वोट कार्यक्रम, सुराज रथ, विधानसभा में बूथ स्तरीय सम्मेलन, गुजरात में में बन रही सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के लिए जिले के प्रत्येक गांव से एक मुट्ठी मिट्टी और एक किलो वजन का कृषि यंत्र एकत्रित करने सहित अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए शिव प्रकाश प्रजापत, गिरवरसिंह राठौड़, दिलीप सोनी, जोराराम कुमावत, रूपेश दाधिच, खंगारराम पटेल, सुमेर सिंह कुंपावत, मंशाराम परमार, जोराराम कुमावत, करणसिंह नेतरा, रमेश बोहरा, संजय ओझा, गंगासिंह राजपुरोहित, मांगीलाल सिरवी आदि को मंडलों का प्रभारी नियुक्त कर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए है।
जिला कार्यालय में भी आज होगी बैठक : गुजरात में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की बन रही प्रतिमा को लेकर बुधवार को रामलीला मैदान स्थित पार्टी कार्यालय में लौह संग्रह प्रभारियों की बैठक होगी।
इसमें जिलाध्यक्ष महेन्द्र बोहरा, लौह संग्रह जिला संयोजक नाहरसिंह जोधा, मंशाराम परमार सहित सभी विधानसभाओं के लौह संग्रह प्रभारी मौजूद रहेंगे।