पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब राउंड द क्लॉक कार्य करेगी विशेष सेल

महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब राउंड द क्लॉक कार्य करेगी विशेष सेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. जिले में सार्वजनिक व लोक स्थानों पर समाज से जुड़े अपराधों को रोकने व महिलाओं सहित बच्चों की सुरक्षा के लिए अब जिला पुलिस 24 घंटे मुस्तैद रहेगी। इतना ही जिला पुलिस प्रशासन की इस सख्ती के चलते कॉलेज, स्कूल व अन्य स्थानों पर घूमते मनचलों पर भी पुलिस 24 घंटे नजर रखेगी। इसके लिए विशेष सेल का गठन कर सभी थानाधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। जानकारी के अनुसार एसपी जयनारायण शेर ने इन सभी समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए जिला मुख्यालय पर एक सेल का गठन किया है। यह सेल राउंड दा क्लॉक 24 घंटे कार्य करेगी। इतना ही नहीं इसके लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आई डी भी सार्वजनिक किए गए हैं,
शेष - पेज १६
ताकि किसी को कोई भी समस्या होतो वह इन नंबर व मेल आईडी से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
कमजोर वर्ग के लोगों को मिलेगा फायदा
एसपी शेर ने बताया कि इसके लिए स्त्री प्रताडऩा व उत्पीडऩ से संबंधित, बच्चों से संबंधित, अनुसूचित जाति व जनजाति, कमजोर वर्ग से संबंधित लोग व माफिया संबंधी होने वाली गतिविधियों की जानकारी इस दल को दे सकते हैं। इसके लिए शिकायतकर्ता मोबाइल नंबर 9530420836 व 9667441077 पर शिकायत कर सकते हैं। इसके साथ ही 2शद्वड्डठ्ठ.ड्डह्यद्धड्डञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व पर भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।