पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम में बैलेंस से ज्यादा पैसा निकालने पर कटेंगे 17 रुपए

एटीएम में बैलेंस से ज्यादा पैसा निकालने पर कटेंगे 17 रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पाली
एटीएम के जरिए खाते में मौजूद बैलेंस से ज्यादा पैसा निकालने के कोशिश में आपको ज्यादा पैसा तो नहीं मिलेगा, लेकिन मौजूदा बैलेंस में से भी 17 रुपए की पैनल्टी अवश्य आपके खाते से काट ली जाएगी। एटीएम मशीन ही नहीं, एटीएम कार्ड से बैलेंस से ज्यादा खरीदारी करने पर भी पैनल्टी लगाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार अभी तक बैंक खाते में मौजूदा पैसे से ज्यादा निकालने की कोशिश में उपभोक्ताओं को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ता था, लेकिन आरबीआई के निर्देश पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ((एसबीआई)) ने जनवरी 2014 से इस नए शुल्क को लागू कर दिया। जिले में एसबीआई और इससे संबंधित बैंकों के लगभग 70 हजार से ज्यादा एटीएम कार्डधारक हैं।




इस तरह लगेगी पैनल्टी

आरबीआई के निर्देशानुसार एटीएम कार्ड धारकों को खाते में मौजूद बैलेंस की जानकारी रखनी होगी। या पैसा निकालने से पहले बैलेंस चेक करना होगा। इसे नजरअंदाज कर एटीएम स्क्रीन पर ज्यादा अमाउंट दर्ज किया तो सत्रह रुपए की पैनल्टी चुकानी होगी। उदाहरण के तौर पर एटीएम से राशि निकालने गए व्यक्ति के खाते में बैलेंस 2000 रुपए है, लेकिन उसने 2500 रुपए निकालने के लिए एटीएम मशीन में अमाउंट दर्ज कर दिया तो राशि तो निकलना तो दूर खाते से 17 रुपए कटने की रसीद जरूर मिल जाएगी।

आरबीआई ने जारी किए हैं निर्देश

॥एटीएम कार्ड के जरिए खाते में मौजूदा बैलेंस से ज्यादा पैसा निकासी या खरीदारी की पर ग्राहकों को 17 रुपए की पैनल्टी लगेगी। अधिकांश तौर पर बैलेंस से ज्यादा पैसे निकालने के मामले में आरबीआई की ओर से निर्देश जारी किए गए है। - मुरलीधर परिहार, लीड बैंक ऑफिसर, पाली एसबीआई बैंक