- Hindi News
- मातृत्व सुरक्षा के मुद्दे पर हुई संगोष्ठी
मातृत्व सुरक्षा के मुद्दे पर हुई संगोष्ठी
पाली. राजकीय बालिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके रविवार को मातृत्व मुद्दे पर महिला संगोष्ठी का आयोजन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। संगोष्ठी में महिलाओं को संबोधित करती हुई डॉ. शर्मा ने कहा कि मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में गिरावट लाने के लिए सभी को जागरूक होकर कार्य करना होगा। इसके लिए विवाह की उम्र लड़कियों के लिए कम से कम 18 वर्ष और लड़कों की उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2 बच्चों के बीच कम से कम 3 वर्ष का अंतराल रखना चाहिए। इस मौके पर कई महिलाएं मौजूद थीं।
- - -