- Hindi News
- महिला पुलिसकर्मी व शिक्षिका से दुव्र्यवहार के मामलों में चार कांस्टेबल निलंबित
महिला पुलिसकर्मी व शिक्षिका से दुव्र्यवहार के मामलों में चार कांस्टेबल निलंबित
पाली. पाली एवं रोहट में पुलिस प्रशासन को शर्मसार करने वाली घटनाओं को एसपी जयनारायण शेर ने गंभीरता से लेते हुए चार पुलिस कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही इन दोनों मामलों में विभागीय जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंथन सिनेमा के पास रविवार रात आठ बजे किसी बात को लेकर महिला व दो पुरुष कांस्टेबल आपस में भिड़ गए। महिला तथा दोनों पुरुष कांस्टेबल पुलिस लाइन में तैनात हैं, जबकि मारपीट का अन्य आरोपी हाउसिंग बोर्ड चौकी में तैनात है। इस मामले की रिपोर्ट दोनों पक्षों ने औद्योगिक थाने में भी दर्ज कराई थी।
शेष - पेज १६
एसपी ने इस मामले में मंगलवार को आदेश जारी कर हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में तैनात शेरसिंह तथा राकेश चौधरी तथा श्यामलाल चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए। इसी प्रकार रोहट थाना क्षेत्र के धोलेरिया जागीर गांव की सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षिका से एक कांस्टेबल द्वारा दुव्र्यवहार कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने वाले गढ़वाड़ा निवासी दिनेश चारण पुत्र लक्ष्मणदान को भी निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ भी रोहट थाने में शिक्षिका की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।