- Hindi News
- कल बांगड़ स्कूल मैदान में ४ हजार नौकरियां करेंगी बेरोजगारों का इंतजार
कल बांगड़ स्कूल मैदान में ४ हजार नौकरियां करेंगी बेरोजगारों का इंतजार
भास्कर न्यूज - पाली
जिले के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार पाने का एक मौका गुरूवार को बांगड़ स्कूल के मैदान में मिलेगा। यहां लगभग 40 औद्योगिक संस्थानों व कंपनियों के प्रतिनिधि अपने यहां खाली विविध पदों के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन करेंगे। राज्य सरकार के निर्देश पर यह एक दिवसीय कैंप जिला रोजगार विभाग आयोजित कर रहा है। इसके लिए विभाग ने अपने यहां पंजीकृत जिले के 3 हजार बेरोजगारों को बुलावा भेजा है। रोजगार अधिकारियों ने अनुसार इस शिविर का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यतानुसार निजी क्षेत्र के औद्योगिक संस्थानों में खाली पड़े पदों पर नियुक्ति दिलाना है। शेष - पेज १६
विभाग ने इस शिविर में आने के लिए 170 कंपनियों को पत्र भेजा था। इसमें से 40 कंपनियों ने अपने यहां उपलब्ध 4 हजार रिक्त पदों का ब्यौरा भेजा है। शिविर में राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।
शिविर में सरकारी योजना की भी देंगे जानकारी
शिविर के दौरान बेरोजगारों को सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र व खादी एवं ग्रामोद्योग, अनुसूचित जाति जनजाति विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, सैनिक बोर्ड, आईटीआई, आरएफसी, विकलांग पुनर्वास केंद्र जयपुर, अल्पसंख्यक मामलात सहित कई विभागों के अधिकारी शिविर में उपस्थित रहकर विभाग की योजनाओं की जानकारी देंगे। इस रोजगार विभाग द्वारा राजस्थान बेरोजगारी भत्ता व अक्षत कौशल प्रशिक्षण के आवेदन भरवाए जाएंगे।
ये कंपनियां और संस्थान आएंगे शिविर में
इन पदों के लिए नौकरी की संभावना ज्यादा
विभाग और कंपनियों ने नौकरियों का तो खुलासा नहीं किया है। फिर भी बताया जा रहा है कि शिक्षित बेरोजगारों के लिए उनकी योग्यतानुसार अवसर उपलब्ध रहेंगे। माना जा रहा है कि विभिन्न सेक्टर्स के लिए एक्जीक्यूटिव, कंप्यूटर और आईटी पर्सनल्स, स्किल्ड और अनस्किल्ड लैबर, सिक्यूरिटी गाड्र्स एवं विभिन्न सहायक पदों के लिए आसानी से अवसर उपलब्ध रहेंगे।
जिला रोजगार अधिकारी पीआर नागोरा ने बताया इस शिविर में महाराज उम्मेद मिल, श्री सीमेंट रास, स्पिनिंग एवं विविंग मिल भीलवाड़ा, प्रेम केबल्स पिपलिया, भगवान महावीर हॉस्पिटल सुमेरपुर, सेडी जैतारण, एलआईसी, रिलायंस इंश्योरेंस, बिडला संनलाइफ, नेक्सस सिक्यूरिटी जयपुर, चेकमेट सर्विसेज, बजाज आलियांस, शिव एग्रीको फालना, पेंथर सिक्युरिटी अहमदाबाद, पेट्रोकाल सिक्युरिटी जयपुर, नवभारत फर्टीलाइजर जयपुर, शिव शक्ति बायोप्लान जयपुर, यूरेका फोब्र्स पाली, समर्पित कंसलटेंट फालना, सक्सेस डिटेक्टिव जयपुर, इंटरनेशनल कॉलेज फॉर सिक्युरिटी स्टडीज दिल्ली, योजित ग्रुप जयपुर, बाबा बियरिंग जोधपुर, लार्सन एंड टर्बो अहमदाबाद, राजस्थान राज्य सहकारी स्पिनिंग एंड जिनिंग मिल्स गुलाबपुरा, जीआई प्रालि मुंबई, श्री ओम कंप्यूटर नेटवर्किंग जॉन पाली, ग्लोबल इनोबसोर्स सोल्यूशन, निफा आरएसएलडीसी पाली, सोमी कंवेयर बेल्टींग जोधुपर, आईसीआईसीआई इंश्योरेंस, आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी उदयपुर सहित अन्य कंपनियां इस रोजगार मेले में बेरोजगारों को रोजगार का अवसर देंगी।
ठ्ठ जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन, विभाग ने 170 कंपनियों को भेजा था न्यौता, 40 कंपनियों ने करीब 4 हजार रिक्त पदों की भेजी सूचना
ठ्ठ कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर पूरी करेंगे इंटरव्यू एवं अन्य औपचारिकताएं पूरी, विभाग ने 3 हजार से ज्यादा पंजीकृत बेरोजगारों को भेजा बुलावा, शिविर में मिलेगी सरकारी योजनाओं की भी जानकारी