लड्ढा यूथ होस्टल के आजीवन सदस्य नियुक्त
पाली. लायंस क्लब पाली मारवाड़ के सचिव नवनीत लड्ढा को यूथ हॉस्टल ऑफ इंडिया का आजीवन सदस्य निर्वाचित किया गया है। लायंस क्लब के अध्यक्ष राकेश मेहता ने बताया कि यूथ हॉस्टल ऑफ इंडिया के लगभग 4 हजार 500 यूथ हॉस्टल एवं 1 लाख 26 हजार डिस्काउंटेड लोकेशन है। यूथ हॉस्टल के आजीवन सदस्य नियुक्त होने से पूर्व क्लब सचिव लड्ढा को आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया का भी आजीवन सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सचिव लड्ढा के यूथ हॉस्टल के आजीवन सदस्य नियुक्त होने पर क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।