पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरनेशनल ओलंपियाड में गर्ग ने जिले का नाम किया रोशन

इंटरनेशनल ओलंपियाड में गर्ग ने जिले का नाम किया रोशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. एमएस कवाड़ स्कूल में पांचवी क्लास में पढऩे वाले वरूण गर्ग ने इंटरनेशनल ओलंपियाड साइंस व मैथ्स में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया है। गर्ग के परिजनों ने बताया कि इंटरनेशनल ओलंपियाड मैथ्स 2013 में 98.37 प्रतिशत अंक हासिल कर 134वीं रेंक प्राप्त की है। साथ ही इंटरनेशनल ओलंपियाड साइंस 2013 में भी गर्ग ने 90.77 प्रतिशत अंक हासिल कर 509वीं रेंक हासिल की है। इसके लिए इंटरनेशनल लेवल के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। इतना ही नहीं दोनों परीक्षाओं में गर्ग ने प्रथम रेंक भी हासिल की है। इसके साथ ही रिसोनेंस स्टार्ट 2014 में ऑल इंडिया 213 रेंक हासिल कर राज्य में 34वां स्थान प्राप्त किया। वरूण इस सफलता का श्रेय दादा व दादी डॉ. प्रतिभा गर्ग और विद्यालय प्रशासन को देते हैं।