- Hindi News
- हज पर जाने वाले यात्रियों के 1 फरवरी से भरे जाएंगे फॉर्म
हज पर जाने वाले यात्रियों के 1 फरवरी से भरे जाएंगे फॉर्म
पाली. हजयात्रा 2014 में जाने के लिए 1 फरवरी से आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत होगी। यह सिलसिला 15 मार्च तक चलेगा। स्टेट हज कमेटी ने इस बार हज फॉर्म के लिए करबला स्थित हज हाउस में कंट्रोल रूम बनाने का निर्णय किया है। स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष सलीम कागजी के आदेश पाली के हज कमेटी में पहुंच गए हैं। हज कमेटी के उप संयोजक साबीर अली एडवोकेट ने बताया कि आवेदनकर्ता को तुरंत कवर नंबर जारी किए जाएंगे। जयपुर हज हाउस में फॉर्म भरने की व्यवस्था रोजाना रहेगी। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के दो अलग-अलग सेट बनाकर देने होंगे। पासपोर्ट 31 मार्च 2015 तक वैध और 15 मार्च, 2014 से पहले बना होना चाहिए। आवेदक को 300 रु. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में सेंट्रल हज कमेटी के अकाउंट में जमा कराने की रसीद संलग्न करनी होगी। ४ वर्ष से लगातार फॉर्म भर रहे आवेदक अपने कवर नंबर में नया नाम शामिल नहीं करें। ऐसी स्थिति में उसे रिजर्व श्रेणी का लाभ नहीं मिलेगा। आवेदक को फॉर्म में अपने दो मोबाइल नंबरों का भी उल्लेख करना होगा।
- - -