- Hindi News
- डाक उपभोक्ताओं को जल्द मिलेगी एटीएम सुविधा
डाक उपभोक्ताओं को जल्द मिलेगी एटीएम सुविधा
भास्कर न्यूज - पाली
शहर के डाकघर उपभोक्ताओं को फरवरी के दूसरे सप्ताह मे एटीएम सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इसके तहत बुधवार को मुख्य डाकघर परिसर मे एटीएम कक्ष के लिए कार्य शुरू हो चुका है। योजना के तहत सबसे पहले मुख्य डाकघर में एटीएम लगाने के निर्देश दिए गए हैं। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस एटीएम के लगने के साथ ही डाकघर के उपभोक्ताओं के खातों को भी ऑनलाइन कर दिया जाएगा। साथ ही जिले के चुने हुए डाकघर में भी एटीएम के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। पर विभाग के आदेश के अनुसार फालना, मारवाड़ जंक्शन, सुमेरपुर, जैतारण डाकघरों में एटीएम अप्रैल से लगना शुरू हो जाएंगे। डाक अधिकारियों के अनुसार डाक विभाग के इस प्रयास के बाद कर्मचारियों पर वर्कलोड कम हो जाएगा। इस व्यवस्था के बाद उपभोक्ता भी अपने खाते का विवरण किसी भी समय कहीं भी देख सकेगा। डाकघर में एटीएम मशीन लगने के बाद उसकी सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इसको लेकर भी अधिकारियों ने निदेशालय को 24 घंटे ड्यूटी के लिए गार्ड की मांग की।