पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोजत में जीवन कला कौशल मेले का शुभारंभ

सोजत में जीवन कला कौशल मेले का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोजत
राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं परीक्षण संस्थान उदयपुर के तत्वावधान में समीपवर्ती ग्राम अटबड़ा स्थित राउमावि विद्यालय में पाली जिला स्तरीय जीवन कौशल विकास बाल मेले का आयोजन बुधवार को समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रधानाचार्य मांगीलाल सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान राजेश सिंह कच्छवाह ने की। कच्छवाह ने बताया कि जीवन कला कौशल विकास बाल मेले विद्यार्थियों का सर्वांगीण व सर्जनात्मकता का विकास करते हैं। इस मौके बीईईओ चूनाराम मकवाना ने बताया कि इस मेले के आयोजन से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा का उजागर होता हैं। गुमानसिंह सोलंकी, महेन्द्र मेहता, इंद्रचंद जैलिया, कृष्ण गोपाल सहित अन्य सदस्यों ने मेले से जुड़ी उपयोगी बाते छात्रों को बताई।

कार्यक्रम का संचालन अर्जुनलाल चौधरी ने किया।