पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक पर आए दो युवकों ने राहगीर को लूटा

बाइक पर आए दो युवकों ने राहगीर को लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पाली
समीपवर्ती दयालपुरा गांव में बुधवार दोपहर में अपने चाचा से मिलने जा रहे एक व्यक्ति को बाइक पर पहुंचे दो युवकों ने रोक लिया तथा उसके साथ मारपीट कर कानों में पहने सोने के गोखरू तथा एक हजार रुपए लूट लिए। आरोपियों ने उसके पास से मोबाइल भी छीन लिया। घटना के बाद फरार हुए आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस ने नाकाबंदी कराई, मगर वे पकड़ में नहीं आए। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। उनको संभवतया: एक-दो दिन में पकड़ लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार खौड़ निवासी उदाराम पुत्र मांगीलाल गाडोलिया लौहार पाली के रामलीला मैदान मं रहता है। वह बुधवार दोपहर में दयालपुरा में रहने वाले अपने चाचा बाबूलाल से मिलने के लिए जा रहा था। गांव में प्रवेश करने से पहले ही सड़क पर चलते वक्त बाइक पर आए दो युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। जब तक वह कुछ कहते इसके पहले ही दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा उसके कान में पहने हुए सोने के गोखरू लूट लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब से एक हजार रुपए भी निकाल लिए तथा मोबाइल सेट छीनकर बाइक पर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी सुभाष शर्मा ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान छेड़कर वायरलैस संदेश से नाकाबंदी कराई तथा आरोपियों को पकडऩे के भरसक प्रयास किए, मगर वे हाथ नहीं लगे। थाना प्रभारी शर्मा का दावा है कि आरोपियों के बारे में सुराग नहीं मिल गया है। उनको शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



- सदर थाना क्षेत्र के दयालपुरा गांव के समीप हुई वारदात, पुलिस ने नाकाबंदी कराई