- Hindi News
- गल्र्स कॉलेज में छात्रसंघ का शपथ ग्रहण समारोह आज
गल्र्स कॉलेज में छात्रसंघ का शपथ ग्रहण समारोह आज
भास्कर न्यूज - पाली
गल्र्स कॉलेज छात्रसंघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसमें छात्रसंघ कार्यकारिणी को उनके पद के गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। छात्रसंघ अध्यक्ष पायल पटेल ने बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें कॉलेज की छात्राओं द्वारा नृत्य, संगीत व डीजे थीम पर पर आधारित प्रस्तुतियां देंगी। इस दौरान विधायक ज्ञानचंद पारख, सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़, पंचायत समिति प्रधान शोभा सोलंकी व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम बिड़ला अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम को लेकर छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोफिया अंसारी, महासचिव हर्षा चौधरी, संयुक्त सचिव दमयंती सहित कॉलेज की छात्राएं तैयारियों में लगी हैं।