पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिक सेवा प्राधिकरण ने निबटाए कई प्रकरण

विधिक सेवा प्राधिकरण ने निबटाए कई प्रकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक मंगलवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश विनयकुमार गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुल 49 विधिक सहायता आवेदन रखे गए, जिसमें से बंदी के 12, सामान्य के 19, अनुसूचित जाति के 8, महिला के 6, अनुसूचित जनजाति के 3 सहित कुल 48 आवेदन विधिक सहायता के लिए स्वीकृत किए गए। वहीं राजस्थान पीडि़त प्रतिकर स्कीम के तहत 10 प्रकरण रखे गए, जिसमें से एक प्रकरण में पीडि़त महिला को 2 लाख 25 हजार रुपए प्रतिकर स्वीकृत किया गया। न्यायाधीश एमएसीटी पाली उमाशंकर व्यास, एडीएम सुरेशकुमार नवल, पुलिस अधीक्षक जयनारायण शेर,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोजकुमार सहारिया, बार एसोसिएशन अध्यक्ष हिम्मतसिंह राजपुरोहित व हरिराम नेहरा समेत कई जने मौजूद थे।