पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय टैक्स सेमीनार 1 फरवरी को

राज्य स्तरीय टैक्स सेमीनार 1 फरवरी को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पाली
राजस्थान टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन जयपुर का राज्य स्तरीय टैक्स सेमीनार 1 फरवरी को शहर में आयोजित किया जाएगा। इस सेमीनार में विधि विषय विशेषज्ञों द्वारा व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों को आयकर, वाणिज्य कर व प्रवेश कर आदी विषयों पर जानकारी दी जाएगी। सेमीनार के सहसंयोजक जगदीश गुर्जरगौड़ ने बताया कि इस सेमीनार में राजस्थान हाईकोर्ट न्यायाधीश जेके रांका, इनकम टैक्स ट्रिब्यूनल सदस्य हरिओम मराठा व विधायक ज्ञानचंद पारख शिरकत करेंगे। सेमीनार में पाली, जालोर, सिरोही, जोधपुर व सुमेरपुर के 200 से ज्यादा उद्योगपति, चार्टर्ड अकाउंटेंट, एडवोकेट व कर सलाहकार भाग लेंगे। सेमिनार को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष सतीश गुप्ता, सचिव विजय जोली, उपाध्यक्ष पंकज घीया, सीपी लढ्ढा, नेमीचंद अखावत, महेंद्र दवे, दीपक भंडारी, महावीर मेहता, राजेश दवेरा, गौतम धारीवाल, राजेश सिंघल, जगदीश हेड़ाऊ, गौतम धारीवाल, शैलेष गुप्ता, अमीत जैन, अशोक शर्मा, टैक्स बार एसोसिएशन, सीए एसोसिएशन के सदस्य सहित शहर के उद्योगपति तैयारियों में लगे है।