पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकसभा चुनाव के लिए किया एमसीएमसी गठन

लोकसभा चुनाव के लिए किया एमसीएमसी गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. लोकसभा आम चुनाव 2014 के लिए निर्वाचन विभाग ने पेड न्यूज की मॉनिटरिंग एवं राजनीतिक विज्ञापनों के प्रमाणन के लिए राज्य स्तरीय एमसीएमसी का गठन किया हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गठित इस समिति में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अध्यक्ष होंगे, जबकि अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी इसकी सदस्य सचिव होंगी। समिति में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त कोई एक चुनाव पर्यवेक्षक, पत्र सूचना कार्यालय के अपर महानिदेशक मीडिया जयगोपाल, आकाशवाणी के उपनिदेशक प्रेम भारती एवं स्वतंत्र पत्रकार विश्वास कुमार सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
- - -