पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘इंडिया गोट टेलेंट’ में पाली के विकल्प मेहता ने दी दमदार प्रस्तुति, सेमीफाइनल में पहुंचे

‘इंडिया गोट टेलेंट’ में पाली के विकल्प मेहता ने दी दमदार प्रस्तुति, सेमीफाइनल में पहुंचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाली। कलर चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘इंडिया गोट टेलेंट’ में पाली के विकल्प मेहता ने अपनी दमदार प्रस्तुति देकर सीधे सेमीफाइनल के लिए चयन हुए है। एक्टिंग का शौक रखने वाले विकल्प मेहता ने बताया कि पंद्रह दिन पहले मुंबई में उन्होंने इस रियलिटी शो में एक्टिंग व एक कॉमेडी एक्ट प्रस्तुत किया था।

इस पर शो के जज करण जौहर, किरण खेर और मलाइका अरोड़ा ने उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें सीधे सेमीफाइनल में एंट्री दे दी। उन्होंने बताया कि उनके इस एक्ट का प्रसारण शनिवार-रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि इससे पूर्व शो में उनकी एंट्री एक्टर की तरह कराई गई थी जिसे भी सभी ने सराहा। इससे पूर्व भी मेहता कई बार टीवी चैनल्स पर अपनी प्रतिभा का हुनर लोगों को दिखा चुके हैं।