पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ३ कहानियां सुनाकर बोले भागवत, खुद को पहचानो

३ कहानियां सुनाकर बोले भागवत, खुद को पहचानो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिरोही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहनराव भागवत ने अरविंद पैवेलियन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक देशवासी खुद को नहीं पहचानेंगे तब तक हमारे चारों ओर विभिन्न समस्याएं बनी रहेंगी। उन्होंने कहा कि आज हम देश की उन्नति की बात छोड़कर बाकी सब करते हैं। देश की समस्याओं के लिए एक दूसरे पर दोषारोपण करते हैं, लेकिन इससे कुछ नहीं होने वाला।

शराबी की, महाभारत की और शेर की कहानियां सुनाकर कहा कि हमें खुद को पहचानना होगा। तभी हम देश को आगे बढ़ा पाएंगे। देश के भाग्य का उदय हो सकेगा। उन्होंने कहा कि संघ के कार्यक्रम शक्ति प्रदर्शन के लिए नहीं बल्कि आत्म दर्शन के लिए होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों समेत सिरोही जिले और आसपास के जिलो से भी आमजन मौजूद थे। भागवत सवेरे सिरोही पहुंचे। वे सीधे केसरविलास गए। जहां सिरोही के पूर्व नरेश रघुवीरसिंह ने सिरोही के इतिहास और इस महल के बारे में जानकारी दी। साथ ही साफा पहनाकर और सिरोही की तलवार की भेंट कर स्वागत किया।

ये रहे मौजूद : कार्यक्रम के दौरान जिला संघ चालक हंसराज पुरोहित, विभाग प्रचार प्रमुख अशोक चतुर्वेदी, जिला प्रचारक स्वरूपदान, विभाग प्रचारक राजेश कुमार, प्रांत प्रचारक मुरलीधर, क्षेत्रीय प्रचारक दुर्गादास, सांसद देवजी पटेल, विधायक ओटाराम देवासी, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, भाजपा नेता प्रकाश गुप्ता, सिरोही की पूर्व विधायक तारा भंडारी, जालोर के पूर्व विधायक जोगेश्वर गर्ग और भाजपा नेता राज के पुरोहित समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।