पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिश्वत के आरोपी बाबू को जेल भेजा

रिश्वत के आरोपी बाबू को जेल भेजा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय से मंगलवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े बाबू आनंद कुमार भट्ट को बुधवार को पाली में विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के सीआई जितेंद्रसिंह मेड़तिया ने बताया कि बुधवार को रिश्वत के आरोपी बाबू आनंद कुमार को पाली के विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निरोध केसेज में पेश किया गया। जहां से मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया। ज्ञात रहे कि माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में मंगलवार को 25 सौ रुपए की रिश्वत लेते हुए वरिष्ठ लिपिक आनंद कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा था।